ट्रक की टक्कर से ओमनी सबार मूंगफली व्यापारी की मौत, दो घायल

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद संवाददाता) ट्रक की टक्कर से ओमनी सबार मूंगफली सबार युवक की मौत हो गयी| दो घायलों को पुलिस नें उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती किया गया|
पड़ोसी जनपद मैनपुरी के थाना भोगांव नगला वाले निवासी 25 वर्षीय मुकेश अपने साथ दीपक व पंकज के साथ जनपद शाहजहाँपुर के जलालाबाद से मूंगफली खरीदनें गये थे| जहाँ से तीनों ओमनी से वापस लौट रहे थे| सोमवार को देर शाम कोतवाली मोहम्मदाबाद क्षेत्र के मदनपुर गाँव के निकट एक अज्ञात डम्पर नें ओमनी को जोरदार टक्कर मार दी| जिससे ओमनी के परखच्चे उड़ गये| दुर्घटना में ओमनी सबार मुकेश की मौके पर ही मौत हो गयी| जबकि पंकज और दीपक गंभीर रूप से घायल हो गये| दोनों घायलों को सीएचसी भेजा गया|