फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) भाजपा द्वारा आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान शुरू किया गया है, जिसके तहत सभी को स्वदेशी अपनाने की सलाह दी जा रही है| बीजेपी की बैठक में बताया गया कि भारत तभी आत्मनिर्भर बनेगा जब हर घर में स्वदेशी अपनाया जायेगा|
फतेहगढ़ के सेंट्रल जेल तिराहा स्थित शशांक कटियार के प्रतिष्ठान पर आत्म निर्भर भारत संकल्प अभियान कार्यशाला आयोजित की गयी| जिसमे मुख्य अतिथि पूर्व मंडल अध्यक्ष विकास पाण्डेय नें आत्मनिर्भर भारत व जीएचटी की दर कम होनें पर आम जनता को होनें वाले लाभों पर प्रकाश डाला| अभियान के जिला
सहसंयोजक एवं पिछड़ा मोर्चा के जिला महामंत्री कृष्ण मुरारी राजपूत ने कहा कि स्वदेशी अपनाने से ही देश अपने कदमो पर खड़ा होगा| भाजपा के पूर्व मंडल महामंत्री शिवम दुबे नें कहा कि ट्रंप के टैरिफ की काट यदि है तो आत्म निर्भर भारत ही है| जिला पंचायत सदस्य अभय कठेरिया ने कहा की केंद्र सरकार का आत्म निर्भर भारत अभियान सराहनीय है, जिसे हर किसी को अपनाना चाहिए| मण्डल अध्यक्ष अमित पाल, विजय राठौर, महावीर राजपूत, राकेश राजपूत, संजय कटियार, संजय राजपूत,मोनू कठेरिया, आकाश तिवारी,सुमित कटियार,अनुज पाल, प्रिंस कटियार आदि रहे|
ट्रंप के टैरिफ की काट आत्मनिर्भर भारत



