टैम्पो चालक के हत्यारोपियों के पुलिस मुठभेड़ में पैर में लगी गोली, तीन गिरफ्तार

फर्रुखाबाद:(नवाबगंज संवाददाता) पुलिस मुठभेड़ में घायल हुए तो हत्यारोपियों सहित तीन को गिरफ्तार किया गया है| आरोपियों के पास से तमंचा कारतूस भी बरामद हुए हैं| आरोपियों नें नवाबगंज में टैम्पों चालको की गोली मारकर हत्या की थी|
थाना नवाबगंज पुलिस की करनपुर जसमई मार्ग, सुमनलता डिग्री कॉलेज के निकट तीन बाइक सबारों से मुठभेड़ हुई| जिसमें पुलिस की गोली महाराज सिंह उर्फ पप्पू पुत्र स्व बादशाह जाटव निवासी स्योना भोगांव मैनपुरी के दाहिने पैर व भारत पुत्र स्व लेखराज शाक्य निवासी अगोनापुर अलीगंज एटा के दाहिने पैर मे गोली लगी व केशराम पाल उर्फ पुत्तन पुत्र भीकम सिंह निवासी न्यामतपुर खेडा मऊदरवाजा को पुलिस नें घेरकर गिरफ्तार किया| आरोपियों के पास से पुलिस को तमंचा कारतूस भी बरामद हुए|
अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय सिंह नें बताया कि दो आरोपियों के पैर में गोली लगी है, जबकि एक आरोपी को घेराबंदी के बाद पुलिस नें गिरफ्तार किया|पकड़े गये हत्यारोपी टैम्पों चालक की हत्या में वांछित थे|