टैम्पों चालक की गोली मारकर हत्या, पीछे से मारी तीन गोली

फर्रुखाबाद:(नवाबगंज संवाददाता) टैम्पों चालक की गोली मारकर बेरहमी से हत्या कर दी गयी| हत्यारों नें चालक के पीछे से तीन गोली मारी| घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी| रात पुलिस अधीक्षक आरती सिंह नें मौके पर जाकर जाँच की| पुलिस नें मुकदमा दर्ज किया है|
थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के ग्राम नियामतपुर सरईया निवासी 26 वर्षीय पुष्पेन्द्र यादव टैम्पों चलानें का कार्य करता था| मंगलवार शाम को वह टैम्पों लेकर जा रहा था, उसी दौरान थाना नवाबगंज के पहाड़पुर नवादा मार्ग पर उसके पीछे गोली मार दी गयी| गोली की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पंहुचे तो टैम्पों चालक का लहुलुहान शव पड़ा था| ग्रामीणों नें पुलिस को सूचना दी| सूचना पर पुलिस अधीक्षक आरती सिंह, सीओ अजय वर्मा, थानाध्यक्ष अबध नारायण पाण्डेय मौके पर पंहुचे तो उसके पास मिले कागजातों से परिजनों से सम्पर्क किया| परिजनों नें मृतक की पहचान पुष्पेन्द्र यादव के रूप में की| मृतक की पत्नी गुड़िया, माँ गुड्डी देवी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया| मृतक चार भाई में सबसे बड़ा था| मृतक के एक पुत्री 2 वर्षीय मानवी व 6 माह पुत्र है| पुलिस अधीक्षक आरती सिंह नें बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है| आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगा दी गयीं हैं| जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जायेगा|