टैम्पों की टक्कर से बाइक सबार की मौत

फर्रुखाबाद:(कमालगंज संवाददाता) टैम्पों की टक्कर से बाइक सबार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया| उसे सीएचसी में भर्ती किया गया| जहाँ उसे चिकित्सक नें मृत घोषित कर दिया|
थाना कमालगंज के ग्राम सुमितापुर निवासी 30 वर्षीय शिवरतन पुत्र कप्तान प्रजापति अपने घर से जनपद कन्नौज जा रहा था| उसी दौरान खुदागंज रेलवे स्टेशन के निकट सामने से आ रहे टैम्पों नें बाइक सबार को जोदार टक्कर मार दी| जिससे शिवरतन गंभीर रूप से घायल हो गया| उसे गंभीर हालत में सीएचसी में अस्पताल मे भर्ती किया गया| जहाँ उसे डा. मान सिंह ने मृत घोषित कर दिया| मृतक की पत्नी रूपरानी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया| दारोगा शिव कुमार नें जाँच की |