टेंकर से कुचलकर जिम जा रहे सैनिक की मौत

फर्रुखाबाद:(कमालगंज संवाददाता) जिम करनें जा रहे सैनिक की ट्रक से कुचलकर हालत नाजुक हो गयी| परिजन उसे सीएचसी लेकर आये| प्राथमिक उपचार के बाद इसे रिफर कर दिया गया| जहाँ उसकी मौत हो गयी|
थाना कमालगंज के नगला जोध निवासी 30 वर्षीय कमल सिंह पुत्र रंजित सिंह सेना में तैनात था| बीते लगभग 15 पूर्व ही अवकाश पर घर आया था| मिली जानकारी के मुताबिक वह शनिवार सुबह जिम करने गाँव से रजीपुर जा रहा था, उसी दौरान रजीपुर में ही कानपुर से आ रहे टेंकर नें बाइक सबार कमल को कुचल दिया | जिससे उसकी हालत नाजुक हो गयी| उसे सीएचसी में भर्ती किया गया| जिसके बाद परिजन उसे इलाज हेतु मिलेट्री अस्पताल फतेहगढ़ ले गये| जहाँ उसकी मौत हो गयी| मृतक की पत्नी दीपा व माँ रेनू का रो-रो कर बुरा हाल हो गया| मृतक पठानाकोट में तैनात था, 50 दिन के अवकाश पर जून माह में आया था | प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार नें बताया कि कमल की मौत हो गयी है| तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जायेगा|