टीबी से पीड़ित पांच को बांटी गई पौष्टिक आहार किट

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत क्षय (टीवी) रोग से पीड़ित मरीजों को पौष्टिक आहार किट प्रदान की गयी| इसके साथ ही उनका उत्साहवर्धन कर अन्य को भी टीवीरोग के प्रति जागरूक किया गया |
वरिष्ठ हदय रोग विशेषज्ञ डा. उदय राज सिंह व टीवी व दमा रोग विशेषज्ञ लोहिया अस्पताल डा. ध्रुव राज सिंह नें एक महिला व चार पुरुष क्षय मरीजों को पौष्टिक आहार प्रदान किया गया| डॉ. ध्रुव राज नें कहा कि वह उनकी सेहत का ख्याल रखें। छह माह तक पौष्टिक आहार का ध्यान रखना है। मरीज से अगर हम प्यार से वार्तालाप करेंगे, तो उनके मन को बहुत शांति मिलेगी और जल्द स्वस्थ होंगे।