टिकुरियन नगला के केंद्र व्यवस्थापक बदले गए

सचल दलों ने कुल 11 नकलची पकड़े

फर्रुखाबाद: स्टेटिक मजिस्ट्रेट/तहसीलदार न्यायिक रामजी की शिकायतों के आधार पर कल्याण शिक्षण संस्थान टिकुरियन नगला के केंद्र व्यवस्थापक को हटा दिया गया है। विदित है कि स्टेटिक मजिस्ट्रेट ने केंद्र व्यवस्थापक राजेन्द्र पाल के विरुद्ध नकल रोकने में संदिग्ध भूमिका की शिकायत की गयी थी। रामजी ने बताया कि श्री पाल निर्धारित योजना के अनुरूप सीटि्ग प्लान तक नहीं बना रहे थे। गवर्मेंट इंटर कॉलेज फतेहगढ़ के दुर्योधन सिंह केंद्र व्यवस्थापक की जिम्मेदारी सम्भालेंगे|

सांध्यकालीन पाली में दो नकलची और पकड़े जाने के बाद आज सचल दलो का कुल स्कोर 11 हो गया है। सचल दलों के छापे मे शाम की पाली मे महात्मा गांधी इंटर कालेज मे देव सिह को और डीपीबीपी इका० फर्रुखाबाद मे अमित कुमार नाम के परीक्षार्थी को नकल करते दबोचा। विदित है कि प्रातः कालीन पाली में 9 नकलची पकड़े गये थे।