झगड़े की शिकायत पर पहुंचे दरोगा, घायलों को तड़पता छोड़ बैरंग वापस

फर्रुखाबाद: थाना मोहम्मदाबाद के ग्राम अलिदादादपुर निवासी ६५ वर्षीय वृद्ध श्रीकृष्ण पुत्र रघुवर दयाल जाटव व उसकी २४ वर्षीय पुत्री लक्ष्मी को नाली के विवाद में दबंगों ने मार पीटकर लहू लुहान कर दिया| झगडे की सुचना पर पहुंचे दरोगा उल्टा घायलों को ही गाली-गलौज कर तड़पता छोड़ वापस चले आये|

घायल श्रीकृष्ण ने बताया कि पुरे गाँव का पानी जिस नाली से निकलता है उसे जगदीश पुत्र स्व खन्नी लाल ने बंद कर दिया है जिसपर मैंने आपत्ति जताई तो जगदीश मेरे साथ गाली-गलौज करने लगा मामला बढ़ने पर जगदीश के पुत्र सुखदेव व शेर सिंह भी आ गए| इसी दौरान जगदीश ने श्रीकृष्ण के ऊपर लोहे की राड से हमला कर दिया जिससे श्रीकृष्ण गंभीर रूप से घायल होकर गिर गया उसको बचाने पहुंची उसकी पुत्री लक्ष्मी को उनलोगों ने लाठी डंडो से पीटकर घायल कर दिया|

झगडे की सुचना पर घटना स्थल का निरक्षण करने पहुंचे दरोगा आर.पी सिंह ने घायल लक्ष्मी को ही गाली-गलौज दे डाली और धमकाते हुए बैरंग वापस लौट गए| मजबूरन दोनों बाप बेटी ने आकर लोहिया में अपना इलाज कराया| आज उक्त लोगो के खिलाफ श्रीकृष्ण ने एनसीआर दर्ज करा दी|