फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) मेला रामनगरीया में चल रहा संघर्ष लगभग 5 दिन बाद भी कम होनें का नाम नही ले रहा है| लिहाजा माननोब्त के बीच एक बार फिर विवाद हो गया| मंगलवार को एक बार फिर दो पक्ष आमने-सामने आ गये| दोनों पक्षों नें एक दूसरे पर मारपीट किये जानें का आरोप लगाया| पुलिस को जबाबी तहरीर दी गयी है| पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी मौके पर भारी पुलिस बल के साथ पंहुचे और जाँच पड़ताल की|
श्री पंचदश नाम जूना अखाड़ा के अध्यक्ष सत्यगिरि की तरफ से दी गयी तहरीर में कहा है कि उनका जूना अखाड़ा क्षेत्र 6 नम्बर सीढी पर चल रहा है| अखाड़ा पंडाल में श्रीराम चरित मानस पाठ चल रहा है| उन्होंने तहरीर में कहा कि शाम लगभग 4 बजे बंधा निवासी ईश्वरदास ब्रह्मचारी के इशारे पर प्रेम गिरि , अशोक बाबा (गंगोत्री धाम), ब्रहम चैतन्य गिरि व लगभग 35-40 अज्ञात लोग आये और हाथो में धारदार हथियार के साथ ही तमंचा लिये थे| सत्यगिरि महाराज का आरोप है कि उनके ऊपर हमला कर दिया| वह लोग जोर-जोर से अपशब्दों का प्रयोग कर रहे थे| उन्होंने जान से मारनें की नियत से हमला बोल दिया| आरोपियों नें कहा कि यहाँ सिर्फ ईश्वरदास का राज्य है| दुर्वाशा ऋषि आश्रम के महंत ईश्वरदास महाराज नें बताया कि सत्यगिरि महाराज के साथ झगड़ा करनें वाले लोग उनके आश्रम तक में आज तक नही आये| ना ही उनसे कोई परिचय है| उनका नाम जबरन साजिश के तहत लिया जा रहा है| जिला प्रशासन पर भरोसा है की मामले की जाँच निष्पक्ष होगी|
वहीं दूसरी तरफ से गंगेश्वर नाथ मन्दिर छिबरामऊ के महंत प्रेमगिरि महाराज नें पुलिस को तहरीर दी| जिसमे उन्होनें कहा कि वह भी मेला रामनगरिया में कल्पवास कर रहें हैं| मंगलवार 11 नवंबर को शाम लगभग 4 बजे सभी साधू-संत संध्या वन्दन की तैयारी कर रहे थे| उसी दौरान महाकाल नाम का साधू आया और आकर गाली-गलौज करनें लगा और ईंट-पत्थर चलाने लगा| जब उसे डाटा तो पत्थर चलाकर भाग गया| उसके 10 मिनट के बाद धारदार त्रिशूल लेकर आया और गेट के पास तोड़फोड़ की| पत्थर से मौके पर बैठे कई साधू-संत चोटिल हो गये| जब साधू महाकाल को रोंकने गये तो वह भागकर जूना अखाड़े के सत्यगिरि महाराज के पास चला गया| जब हम लोग पीछे से सत्यगिरि से शिकायत करनें गये तो बात नही सुनी और सत्यगिरि महाराज व उसके समर्थकों नें धारदार हथियार से हमला कर दिया| और धमकी दी कि हम रामनगरिया मेले के अध्यक्ष है, हमारा कोई कुछ नही बिगाड़ सकता| आगे से रामनगरिया में तुम लोगों का खालसा नही लगने देंगे| प्रेमगिरि महाराज नें कहा कि इस हमले में गुरु भाई प्रहलाद गिरि के हाथ में धारदार हथियार से चोट लगी, अन्य लोगों के भी भीतरी चोट आयी हैं| सीओ सिटी ऐश्वर्य उपाध्याय नें बताया कि मामले की जाँच की जा रही है| निष्पक्ष जाँच के बाद जो उचित कार्यवाही होगी वह की जायेगी|
मेला रामनगरिया में दो पक्षों के बीच फिर संघर्ष, जबाबी तहरीर



