जीएसटी की दरों में ऐतिहासिक कटौती से आम जन को राहत

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता)प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा पखवाड़ा अभियान कार्यक्रम के तहत बढ़पुर स्थित एक हाउस में भाजपा द्वारा प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन आयोजित हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जीवन पर आधारित डॉक्यूमेंट्री फिल्म भी दिखायी गई।
भाजपा जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने कर सुधार में एक ऐतिहासिक क्रांति लाने का कार्य किया है जिसके अंतर्गत जीएसटी की दरों में ऐतिहासिक कटौती करके देश के आम जनमानस को राहत देने का कार्य किया है| आजादी के बाद पहली बार किसी सरकार ने विकसित व आत्मनिर्भर भारत की कल्पना को साकार करने के लिए कर सुधार करके साहित्यिक निर्णय लिया है व्यापारियों तक प्रधानमंत्री के ऐतिहासिक निर्णय की जानकारी के लिए प्रबुद्ध वर्ग संवाद जैसे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
सांसद मुकेश राजपूत ने कहा देश में पहली बार जब जीएसटी लागू हुई थी तब भी केंद्र में बीजेपी सरकार ने कर सुधार में क्रांति लाने का कार्य किया था, सरकार द्वारा जीएसटी की दरों में फिर से एक बार बदलाव करने का कार्य किया यह बदलाव गरीब एवं आम जनमानस की भावनाओं को समर्पित है| विश्व के सबसे ताकतवर देश के द्वारा भारत पर लगाया गया 50 प्रतिशत का टैरिफ भी भारत के विकास को रोक नहीं सकता है। जीएसटी कमिश्नर हिम्मत सिंह ने बताया केंद्र सरकार द्वारा जीएसटी की दरों में किए गए सुधार की पूरी जानकारी जल्द ही कार्यालय पर उपलब्ध हो जाएगी| जिन-जिन वस्तुओं पर जीएसटी की दरों को कम किया गया है उसकी पूर्णता जानकारी जनता तक पहुंचायी जाएगी| जागरूकता अभियान चलाकर व्यापारियों तक सरकार द्वारा किए गए सुधारो की भी जानकारी दी जाएगी। उद्योग व्यापार मंडल मिश्रा गुट के जिलाध्यक्ष सदानंद शुक्ला ने कहा केंद्र सरकार के द्वारा जीएसटी की दरों में किए गए सुधारो से व्यापारियों का हित होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे विख्यात कवि शिव ओम अंबर ने अपनी कविता उसने भारतीय संस्कृति की गौरव गरिमा को गया है के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के व्यक्तित्व पर विस्तृत चर्चा की| कार्यक्रम संयोजक तोषित प्रीत सिंह दुर्वासा ऋषि आश्रम के महंत ईश्वर दास ब्रह्मचारी, व्यापार मंडल अध्यक्ष मनोज मिश्रा, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष रूपेश गुप्ता आदि ने विचार रखे| संचालन लोहिया अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मी/बीजेपी के सोशल मीडिया संयोजक अभिषेक वाजपेयी ने किया।
पूर्व सभासद सुधांशु दत्त द्विवेदी, विमलेश मिश्रा, जिला कोषाध्यक्ष संजीव गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कटियार चिकित्सक केएम द्विवेदी, जितेंद्र सिंह, हिमांशु गुप्ता, राजू गौतम,गोपाल राठौर, धर्मेंद्र राजपूत शिवम मिश्रा, सांसद निजी सचिव अनूप मिश्रा आदि रहे।