नलकूप के कुएं में घुसे तीन, दो गंभीर, एक की मौत

फर्रुखाबाद:(जहानगंज संवाददाता) नलकूप के कुएं में गिरे कबूतर को निकालने के लिए घुसे तीन ग्रामीणों की हालत जहरीली गैस होने से नाजुक हो गयी| उन्हें ग्रामीणों नें बमुश्किल बाहर निकाला| जहाँ से तीनो को अस्पताल में भर्ती किया गया| अस्पताल में एक को मृत घोषित कर दिया गया| जबकि दो का उपचार किया गया|
थाना क्षेत्र के ग्राम मझगवां निवासी 40 वर्षीय सुघर सिंह पुत्र रामस्वरूप गाँव के ही कोतवाल उर्फ नन्हे, बादाम व सुरेन्द्र शाक्य के साथ अपने नलकूप के निकट बैठे थे| उसी दौरान नलकूप के कुएं में एक कबूतर चला गया, जिसकों निकालने के लिए सुधर सिंह कुएं में उतर गया, लगभग 45 मिनट तक सुघर सिंह जब ऊपर नही आया तो नन्हे व बादाम सिंह सुघर सिंह की तलाश में कुएं में उतर गये, जिसके बाद जहरीली गैस कुएं में होनें पर उनकी भी हालत बिगड़ गयी| वह भी कुएं से निकल नही पाये| जिस पर सुरेन्द्र शाक्य नें गाँव में सूचना दी| जिसके बाद ग्रामीणों की मदद से तीनो को गंभीर हालत में बाहर निकाला गया| उन्हें छिबरामऊ के अस्पताल में भर्ती किया गया| जहाँ सुघर सिंह को मृत घोषित किया गया| जबकि बादाम और नन्हे का उपचार किया गया| सुघर सिंह को परिजन लोहिया अस्पताल लेकर पंहुचे वहां दोबारा मृत की पुष्टि की गयी|