फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जनसेवा केंद्र में अचानक लगी आग से अफरा-तफरी मच गयी| आस -पास के लोगों ने आनन-फानन में आग पर काबू पाया| जनसेवा केंद्र संचालक नें लगभग 5-6 लाख रुपये का सामान जलने की जानकारी दी|
थाना राजेपुर के ग्राम भरखा निवासी अमित कुमार पुत्र अवधेश सिंह नें थाना पुलिस को दी गयी तहरीर में बताया कि उसने सलेमपुर निवासी रामप्रसाद सिंह की दुकान किराए पर ले रखी है| दुकान पक्की है| जिमसे जनसेवा केंद्र के साथ ही मोबाइल रिपेयरिंग व बिक्री का कार्य भी है| बीते 20 मार्च की रात को शाम को दुकान में अचानक आग लग गयी| पड़ोसी दुकानदार सुदेश सिंह नें दुकान में आग लगने की जानकारी दी| जिसके बाद दुकानदार अमित मौके पर पंहुचे और शटर को खोला| धूल पानी फेंककर आग को काबू पाया| आग से लगभग 5-6 लाख का सामान जल गया|
जनसेवा केंद्र में लगी आग, 6 लाख का माल राख



