जगह-जगह स्वागत से प्रदेश महामंत्री हुये गदगद

bjp pnkaj singh pranshuफर्रुखाबाद: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री का जोरदार स्वागत कई जगह भाजयुमो ने किया| जिससे वह गदगद दिखे| कार्यकर्ताओ ने जोरदार नारेबाजी भी की|

भाजयुमो के राष्ट्रीय मंत्री प्रांशु दत्त द्विवेदी के नेतृत्व में कई जगह गृहमंत्री राजनाथ सिंह के पुत्र प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह का कई जगह स्वागत हुआ| कार्यकर्ताओ ने सबसे पहले निविया चौराहे पर इसके बाद जमापुर की मोड़ पर, पांचाल घाट पर, गंगा के पुल पर, मसेनी चौराहे पर, सेन्ट्रल जेल चौराहे पर, बघार के पुल पर उनका जोरदार स्वागत किया गया| स्वागत देख नेता गदगद दिखे|

इस दौरान मानवेन्द्र सिंह क्षेत्रीय अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह, भूदेव सिंह राजपूत, प्रदीप सक्सेना, प्रबल त्रिपाठी, शिवांग रस्तोगी, लल्ला पाण्डेय आदि मौजूद रहे|