फर्रुखाबाद:(जहानगंज संवाददाता) बीती रात चोरों नें घर पर धावा बोलकर नकदी जेबरात साफ कर दिये| सूचना पर पंहुची पुलिस नें जाँच पड़ताल की|
थाना क्षेत्र के ग्राम जरारी निवासी सादाव पुत्र मैनुद्दीन अपने भाइयों ऐराज व सद्दाम के साथ छत पर सो रहे थे। देर रात लगभग 2 बजे नीचे मकान से आवाजें आती सुनी| जिसके बाद उन्होंने नीचे देखा तो चोरी कर रहे थे| शोर मचाते ही चोर भाग गये, ग्रामीणों ने पीछा किया लेकिन चोर हाथ नही लगे| घर के अंदर लौटने पर पता चला कि सभी कमरों के ताले टूट चुके थे और कई कीमती सामान गायब थे। घर के अंदर
लौटने पर पता चला कि सभी कमरों के ताले टूटे थे व कई कीमती सामान गायब थे। चोर लगभग 13 हजार की नकदी व कीमती जेबरात लेकर फरार हुए| सूचना मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक डा. संजय सिंह, कार्यवाहक थानाध्यक्ष आनंद शर्मा, फिल्ड यूनिट की टीम मौके पर पंहुची और जाँच की| पुलिस नें सादाब की तहरीर पर पर मुकदमा दर्ज किया गया| उपनिरीक्षक रामबाबू को जाँच दी गयी है|



