चोरों ने निकाल लिया ट्रांसफार्मर का तेल

FARRUKHABAD : पुलिस भले ही चोरों का तेल न निकाल पा रही हो लेकिन चोरों ने तिकोना चौकी से चंद कदम की दूरी पर लगे ट्रांसफार्मर से हजारों रुपये कीमत का तेल निकाल लिया। सूचना पर बिजली अधिकारी मौके पर पहुंचे।trancefermer copy

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बजरिया सालिगराम में लगे 300 केबीए के ट्रांसफार्मर से बीती रात चोरों ने सारा का सारा तेल साफ कर दिया। प्रातः जानकारी होने पर मोहल्ले के लोग इकट्ठे हो गये और मामले की जानकारी बिजली अधिकारियों को दी। सूचना पर जेई अमित शर्मा मौके पर पहुचे।
[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]