चोरों ने घर से नगदी व जेवरातों पर किया हाँथ साफ़

फर्रुखाबाद: चोर बीती रात मोहल्ला अमीन खां निवासी अवधेश गिहार के मकान में घुस गए और बक्से का ताला तोड़कर सोने चांदी के जेवरात, टीबी, रसोई गैस सिलेंडर नगदी आदि सामान निकाल ले गए|

जिला कन्नौज कोतवाली गुरसहायगंज के सराय प्रयाग निवासी अवधेश यहाँ स्वर्गीय विमल जाटव के मकान में किराए पर रहते हैं तथा मोहल्ला अढीतियांन स्थित होम्योपैथिक अस्पताल में बार्ड बॉय की नौकरी करते हैं|

२४ जून को वह पत्नी गीता के साथ गाँव चले गए थे| मकान मालिकिन कहीं बाहर गई हुई थीं| चोर आगन में लगे लकड़ी के गेट को काटकर मकान के अन्दर घुसे और खिड़की खोलकर कमरे के अन्दर घुस गए|