चार दिन से लापता सगे भाईयों का नही लग रहा सुराग

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(अमृतपुर) थाना क्षेत्र के नगला खुशहाली निवासी मटरू उर्फ़ जितेन्द्र व सोनपाल पुत्र भगवान सिंह बीते चार दिन से अपने घर से लापता हो गये|परिजनों ने उसका बहुत पता किया लेकिन उनका कोई पता नही चला| पुलिल्स उनकी तलाश में जुट गयी है|
गायब 28 वर्षीय मटरू व 22 वर्षीय सोनपाल की माँ कलावती ने बताया कि दोनों पुत्र बीते 22 फरवरी को खेतों पर काम करने के लिए गये थे|जंहा से दोनों लापता हो गये| कलावती ने बताया की उसके दोनों पुत्र दिमागी रूप से कमजोर है| पुलिस ने कलावती की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज कर ली|
अमृतपुर थानाध्यक्ष इंचार्ज तहसीलदार वर्मा ने बताया गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है|दोनों की तलाश की जा रही है|