चाय पसंद ना आनें पर चंहके सीएमओ! चिकित्सक को दी गाली तो भड़की भीड़ ने सीएमओ का घेराव कर की नारेबाजी, देखें वीडियो

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद संवाददाता) प्रभारी मंत्री के कार्यक्रम की तैयारी का जायजा लेनें आये सीएमओ को चिकित्सक नें चाय प्लास्टिक के गिलास में देदी| जिससे वह खफा हो गये, उन्होंने उस समय कुछ नही बोला| आरोप है कि बुधवार को मंत्री के कार्यक्रम से जाने के दौरान चिकित्सक से गाली-गलौज कर दिया, जिससे मौके पर मौजूद भीड़ आक्रोशित हो गयी, भीड़ नें सीएमओ की गाड़ी घेरकर नारेबाजी कर दी| चिकित्सक नें कहा कि उन्हें नौकरी से निकाल दें लेकिन गाली नही सुनी जायेगी|
जनपद के प्रभारी मंत्री ठा. जयवीर सिंह का सीएचसी मोहम्मदाबाद में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का शुभारम्भ बुधवार को होना था| जानकारी में मुताबिक मंगलवार रात लगभग 11 बजे सीएचसी प्रभारी गौरव यादव के साथ चिकित्सक सनी मिश्रा तैयारी में लगे थे| उसी दौरान तैयारी का जायजा लेनें सीएमओ डा. अवनींद्र कुमार पंहुचे, जिनके लिए होटल से चाय की व्यवस्था की गयी| चाय एल्युमीनियम प्लास्टिक पाउच में आयी, चिकित्सक सनी मिश्रा नें बताया कि होटल की एल्युमीनियम प्लास्टिक पाउच (सिल्वर फॉयल बैग) में चाय आयी थी, जिसे देखकर सीएमओ खफा हो गये और बिना चाय पीकर ही वापस चले गये| चिकित्सक सनी ने बताया कि प्रभारी मंत्री के कार्यक्रम के दौरान सीएमओ से जब उन्होंने पानी के लिए पूंछा तो वह आग बबूला हो गये और गाली-गलौज करनें लगे| नौकरी से निकाल देने की धमकी दी|

मंत्री के वापस जाते ही सीएमओ को भीड़ के साथ चिकित्सक नें घेर लिया| चिकित्सक के साथ आयी भीड़ नें सीएमओ के खिलाफ नारेबाजी की| मौके की नजाकत को देखते हुए सीएमओ मौके से चले गये|
डॉ. सनी मिश्रा नें बताया कि सीएमओ चाय को लेकर नाराज थे, जिसके बाद उन्होंने गाली-गलौज कर दिया| जिससे भीड़ भड़क गयी| सीएमओ को गाली देनें का अधिकार नही है|
सीएमओ डा. अवनींद्र कुमार नें जेएनआई न्यूज ब्यूरो को बताया कि सीएमओ को प्लास्टिक बैग में चाय मंगायी गयी, यह क्या उचित है, गाली-गलौज उन्होंने नही दिया है| उन्होंने कहा की चिकित्सक लोकल के रहने वाले हैं, वह अभी बच्चे है| मामले को देखा जा रहा है|