चंद मिनट की बरसात से पानी-पानी हुआ नगर, पलिका की खुली पोल

jal bhravफर्रुखाबाद: शुक्रवार को चंद मिनट की बरसात में ही हमेशा की तरह इस बार भी नगर पानी-पानी हो गया| कई घंटो तक नगर की गालिंया व् सडको पर पानी की तेज धार बहती रही|
बरसात होने से गर्मी तो बढ़ी ही साथ ही साथ लोगो को जलभराव की समस्या से भी दो-चार होना पड़ा| दोपहर के बाद अचानक बरसात शुरू हुई तो लोगो ने समझा की गर्मी से कुछ निजात मिलेगी| लेकिन यैसा नही हुआ| कुछ मिनट ही बरसात होने के बाद थाम गयी| तो गर्मी से निजात मिलने की जगह उल्टा गर्मी बढ़ और गयी| व्ही बरसात में नगर के तैलया मोहल्ला, गंगा नगर, लिंजिगंज, बाग़कुंचा सहित ही कई स्थानो पर जमकर जल भराव हुआ| यात्री परेशान रहे गंदा पानी लोगो के घरो तक में घुस गया| जिससे काफी आक्रोशित दिखाई दिए|
जिलाधिकारी नरेन्द्र कुमार के सख्त आदेश के बाद भी नगरपलिका के कर्मचारी सही ढंग से कार्य नही कर रहे है जिससे नाली व् नाला चोक है जिसकी अभी तक सफाई नही हो सकी है और जरा सी वर्षा होने पर पानी सड़क पर आ जाता है: