फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) चंद्रयान-3 मिशन की सफलता से उत्साहित भाजपा नेताओं नें आतिशबाजी चलाकर खुशी का इजहार किया | वहीं शहर में कई जगह आतिशबाजी लोगों ने चलायी|
शाम लगभग 8 बजे शहर के चौक चौराहे पर बीजेपी जिलाध्यक्ष रुपेश गुप्ता के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारियों नें खुशी इजहार करते हुए आतिशबाजी चलाकर खुशी का इजहार किया| कार्यकर्ताओं नें
हिंदुस्तान जिंदाबाद, वंदे मातरम, माता की जय के जयकारे लगाए।जिलाध्यक्ष ने कहा कि भारत ने चंद्रायन 3 ने चंद्रमा पर सफलतापूर्वक लैंडिंग करके पूरे विश्व में भारत का डंका बजा है| अमृतपुर विधायक
सुशील शाक्य ने कहा भारत की सबसे बड़ी वैज्ञानिक संस्थान इसरो ने चंद्रयान-3 के द्वारा चंद्रमा पर सफलतम लैंडिंग करके पूरे विश्व में भारत को नई पहचान दिलाने का काम किया है।
जिला महामंत्री हिमांशु गुप्ता, जिला महामंत्री जीएस राठौर, जिला महामंत्री सुनील रावत, नगर पश्चिम मंडल अध्यक्ष विकास पांडेय, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष बबीता पाठक, श्वेता दुबे मीरा सिंह, राकेश बाथम, अभिषेक वाजपेयी, रचना अवस्थी, अंकित गुप्ता, रवि वाजपेयी अमित शुक्ला,शिवांग रस्तोगी जिला मीडिया प्रभारी आदि रहे| भाजयुमो मंडल अध्यक्ष रानू दीक्षित नें जिला जेल चौराहे पर मिष्ठान वितरण कर आतिशबाजी चलायी| इस दौरान शशांक शेखर मिश्रा, अमन गुप्ता आदि रहे |
जनसेवा संगठन नें किया मिष्ठान वितरण
चन्द्रयान 3 की सफलता पर अखिल भारतीय युवा जनसेवा संगठन नें फतेहगढ़ रेलवे रोड़ पर मिष्ठान वितरण कर तिरंगा फहराया| इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष मोहित गुप्ता , गौरव शर्मा, लालू यादव अर्पण शाहू, शानू व विजेंद्र कुमार आदि रहे| 
चंद्रयान-3 मिशन की सफलता के लिए उत्साहित बीजेपी नें चलायी आतिशबाजी




