घर से निकले तो लाठी और घर को निकले लोगों को बिस्किट का नाश्ता

फर्रुखाबाद: जिला प्रशासन के लाख प्रयास के बाद भी कुछ लोग सड़कों पर निकलने से बाज नही आ रहे है| जिसके चलते प्रशासन सख्त हो गया है| पुलिस बिना कारण घर से निकलने वाले लोगों को लाठी खिला रही है| जो लोग बाहर से भूंखे-प्यासे अपने घरों को जा रहे है उनको भोजन कराकर रवाना कर रही है|
दरअसल लॉक डाउन के दौरान पुलिस की सख्ती की बात हर ओर हो रही है। पुलिसवालों के सख्त रवैये के कारण जिले में लॉक डाउन का पूरी तरह से पालन हो रहा है। लेकिन कुछ पुलिस कर्मी यैसे भी है जो अपनी डियूटी के साथ मानवता की मिसाल भी पेश कर रहे हैं। ये लोग शहर से निकलने वाले दूसरे प्रदेशों आ रहे लोगों को खाने-पीने की चीजे वितरित करते नजर आये|
शहर कोतवाली क्षेत्र के लाल दरवाजा बस अड्डे पर दूसरे प्रदेशों से रोडबेज द्वारा सैकड़ो लोग आ गये| शहर कोतवाल वेद प्रकाश पाण्डेय ने रोड़वेज  बस अड्डे पर आये यात्रियों को पानी को बोतल और बिस्कुट का पैकेट दिया और उनके हाथों को सेनेटाइज कराया| इसके बाद सभी को रोडबेज बसों से रवाना किया| इसके साथ ही यातायात पुलिस के सिपाही आमिर अली आदि ने भी अपनी जेब से बिस्किट और पानी यात्रियों को उपलब्ध कराया| यह वह लोग थे जो दूसरी जगह से अपने घर वापस जा रहे थे| उन्हें तो पानी और बिस्किट मिला|
लेकिन वहीं जो लोग अपने घरों से निकल कर बाहर निकले उनके लिए पुलिस डंडो का प्रसाद देती दिखी| पुलिस के लाख मना करने के बाद भी कुछ असामाजिक तत्व सड़क पर कदमताल करते नजर आ जाते है मजबूरन पुलिस को उन्हें अपनी भाषा में समझाना पड़ रहा है|
सीओ सिटी मन्नी लाल गौड़ में नगर में लगातार भ्रमणशील रहे|