घर के बाहर सो रहे युवक की सिर कुचलकर हत्या

फर्रुखाबाद:(मेरापुर संवाददाता) घर के बाहर सो रहे युवक को सिर कुचलकर हत्या कर दी गयी| सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पंहुची और जाँच पड़ताल की|
थाना क्षेत्र के ग्राम साहबगंज निवासी 30 वर्षीय नितिन कुमार का मकान निर्माणाधीन है,जिसके बाहर बीती रात वह चारपाई डालकर सो रहा था| उसी दौरान उसकी सिर कुचलकर हत्या कर दी गयी| गुरुवार को सुबह जब परिजनों ने नितिन को चारपाई पर खून से सना हुआ देखा तो कोहराम मच गया| मृतक के पिता रामनरेश सिंह नें मामले की सूचना पुलिस को दी| नितिन की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया| पुलिस नें शव को कब्जे में लेकर जाँच पड़ताल की और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया|

Kashvi Aesthetics Farrukhabad