फर्रुखाबाद:(कायमगंज संवाददाता) ग्रामीण नें खेत में खड़े पेड़ में गमछे से फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली | पुलिस नें शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा|
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गऊटोला निवासी 55 वर्षीय राम सिंह सुबह लगभग 8 बजे घर से खेतों की तरफ निकले| उन्होंने खेत में खड़े बकैना के पेड़ में गमछे से फांसी लगा ली| सुबह लगभग 11 बजे मृतक रामसिंह के पुत्र ग्रीश को पिता के फांसी लगा लेनें की सूचना मिली| जिस पर मृतक की पत्नी ममता आदि मौके पर आ गये| उनका रो-रो कर बुरा हाल हो गया| सूचना पर पुलिस मौके पर पंहुची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया| मृतक के पांच पुत्र है| 


ग्रामीण नें फांसी लगाकर दी जान



