गौसपुर क्रासिंग बंद होनें से 1 किमी का लगेगा चक्कर

फर्रुखाबाद:(कमालगंज संवाददाता) समपार (क्रांसिग बंद होनें से ग्रामीणों और राहगीरों को लगभग एक किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगेगा|
दरअसल कमालगंज की गौसपुर 134 नम्बर क्रासिंग से दर्जनों गांवों का आवागमन था| लेकिन रेलवे नें शनिवार को क्रासिंग को पूर्ण रूप से बंद कर दोनों तरफ दीवार उठा दी| जिससे अब कोई समपार के पार नही जा पायेगा| जिससे ग्रामीणों को अब लगभग एक किलोमीटर का चक्कर लगाना होगा।