फर्रूखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी द्वारा कान्हा गौशाला सकवाई का औचक निरीक्षण किया गया। जहाँ बेहद खराब व्यवस्था मिलने पर डीएम एन नाराजगी जाहिर की |
निरीक्षण में गौशाला की व्यवस्थाएं अत्यंत खराब पाई गई,हरे चारे की व्यवस्था नही पाई गई,गौशाला में सफाई नही पायी गयी, जिलाधिकारी द्वारा इस पर नाराजगी जतायी गई व गौशाला प्रभारी व पशु चिकित्सक पर कार्यवाही के निर्देश दिये गये। डीएम द्वारा निर्देशित किया गया कि गौशाला की भूमि पर हरा चारा बोया जाये, भूसे के लिये एक और गोदाम बनाई जाये, सांडो को अलग बाड़ा बनाकर रखा जाये, गौशाला में खली व चोकर का पर्याप्त स्टॉक पाया गया। जिलाधिकारी द्वारा गायों को गुड़ व केले का सेवन कराया गया।मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, बीडीओ मोहम्मदाबाद,ईओ नगर पालिका विनोद कुमार आदि रहे|
मिड-डे-मील की गुणवत्ता मिली खराब
फर्रूखाबाद: जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी द्वारा प्राथमिक विद्यालय (अंग्रेजी माध्यम) जैतपुर, विकास खण्ड बढ़पुर का औचक निरीक्षण किया गया । विद्यालय में शैक्षिक गुणवत्ता का स्तर निम्न पाया गया, मिड-डे-मील की गुणवत्ता खराब पायी गयी, शौचालय गंदे पाये गये व नलों से पानी टपकता पाया गया, विद्यालय परिसर में फर्श के टाइल्स टूटे पाये गये, जिलाधिकारी द्वारा इस पर नारजगी जताई गई व इसमें सुधार करने एंव परिसर में साफ-सफाई कराने व मिड डे मील की गुडवत्ता में सुधार करने के लिए संबंधित को निर्देशित किया गया ।
गौशाला की व्यवस्थाएं बेहद खराब देख डीएम खफा,गौशाला प्रभारी व पशु चिकित्सक पर कार्यवाही के निर्देश



