गौशालाओं में बन रही खाद की हो नीलामी

फर्रूखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में गौशाला आश्रय स्थलों की व्यवस्थाओं के संबंध में बैठक का आयोजन किया गया।
जिलाधिकारी ने निर्देशित किया गया कि सभी गौशालाओं में जरूरत के हिसाब से भूसा अभी क्रय कर लिया जाये, सभी गौवंश की ईअर टैगिंग करा ली जाये,सभी गौशालाओं में सीसी टीवी कैमरे व इंटरनेट कनेक्शन कराया जाये, गौशालाओं में बन रही खाद की नीलामी कराई जाये, सभी गौशालाओं में चारे की बुआई कराई जाये व जिन गौशालाओं में विद्युत कनेक्शन नही है वहाँ कनेक्शन करा लिया जाये।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द मिश्रा, उपजिलाधिकारी सदर महेंद्र सिंह आदि अधिकारी रहे|