गौशालाओं की व्यवस्था को लेकर सीडीओ सख्त

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जनपद के गौशालाओं की व्यवस्था को दुरस्त करनें के लिए सीडीओ सख्त हो गये हैं| लिहाजा उन्होंने व्यवस्था बेहतर करनें के निर्देश दिये हैं|
सीडीओ अरविन्द मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित गोवंश आश्रय स्थल की बैठक समस्त नोडल अधिकारियों को निर्देशित किया गया की प्रत्येक दिन गौवंशो को भूसा दाना व हरे चारे खिलाने की फोटो ग्राफ गोपालक से लेकर जिला मुख्यालय पर पर उपलब्ध करायें। बड़े गोवंशों को छोटे गोवंश से अलग रखा जाए, छायादार वृक्ष लगाए जाएं, सीसी टीवी कैमरे लगवाए जायें, गौशाला में गोवंश की संख्या के अनुसार गोपालक की तैनाती की जाये, साथ ही यह तय किया जाये कि प्रत्येक माह उनके मानदेय का भुगतान किया जा रहा है। जिला पंचायत राज अधिकारी एवं समस्त खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि यह सुनिश्चित करें कि ग्राम सचिव प्रत्येक दिवस गौशालाओं में जाएं| मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, उपायुक्त श्रम रोजगार, सभी खंड विकास अधिकारी व समस्त नोडल अधिकारी रहे।