फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) गृह कलह में युवक नें खुद को आग लगाकर आत्मदाह का प्रयास किया| लेकिन लोगों ने उसे पकड़ लिया| उसे इलाज के लिए सीएचसी लाया गया| जहाँ से लोहिया अस्पताल में रिफर किया |
थाना क्षेत्र के ग्राम लीलापुर निवासी अजेंद्र पुत्र हरि सिंह ने शराब के नशे में घर में डीजल डालकर खुद ही आग लगा ली | जिससे वह बुरी तरह झुलस गया| इसके बाद परिजनो ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया| डा. अमित वर्मा ने गंभीर हालत में लोहिया अस्पताल रेफर किया है|
मोबाइल हुआ चोरी
थाना क्षेत्र के ग्राम तुसौर निवासी पंकज पुत्र रामशंकर नें पुलिस को दी तहरीर में कहा कि सुनीता हास्पिटल में वह मजदूरी कर रहा था| उसने अपने चाचा अशोक कुमार का मोबाइल चार्जिग पर लगा दिया | उसी दौरान उसका मोबाइल चोरी कर लिया गया| 
गृह कलह में युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास



