फर्रुखाबाद : नयी उम्मीदों, नये सपनों और नई उमंगो का नया साल 2018 आ गया हैं। हर किसी को इस साल से बहुत सारी आशाएं हैं। हर कोई यह सोच रहा होगा कि कुछ सवाल जिनके जवाब उन्हें इस साल नहीं मिल पाया उन्हें वो साल 2018 में जरूर खोज लेगें। इसी के साथ ही नव वर्ष की बधाइयों का सिलसिला भी शुरू हो चुका है।पिछले वर्षों में नव वर्ष पर जहां लोग एक दूसरे को बधाई देने के लिए ग्रीटिंग कार्ड देते थे। जिनमें सुन्दर सी शायरी सजाते थे। वहीं बाजारों में भी ग्रीटिंग कार्डों का करोड़ों रुपये का धंधा हो जाता था। लेकिन गुजर गया वह जमाना, ना बाजारों में ग्रीटिंग कार्डों की दुकानें ही उस तरह की सज रहीं हैं और न ही ग्रीटिंग कार्ड खरीदने का लोगों में जोश। मोबाइल व फेसबुक ने ग्रीटिंग कार्ड का पूरा क्रेज ही छीन लिया।कुछ इसी तरह फूल और बुके भी नये वर्ष पर एक-दूसरे को दिये जाते हैं। यही वजह है कि बाजार में इसकी तैयारी भी विशेष तौर पर की गई है। गुलाब का एक फूल 10 से 50 रुपये तक में उपलब्ध है। अलग-अलग तरह के बुके भी बाजार में मौजूद हैं। इन बुके की कीमतें इनकी विशेषताओं के आधार पर 80 से 500 रुपये तक है। बुके के कारोबार से जुड़े एक व्यापारी की मानें तो बुके का आर्डर काफी पहले से ही आने शुरू हो गये थे। इसी हिसाब से फूलों का आर्डर किया गया है। उन्होंने बताया कि शहर में ताजे फूलों से बने बुके की मांग ज्यादा है। ऐसे में सुबह से ही बुके बनाने का कार्य शुरू हो जायेगा जो पूरी रात चलेगा।
इंटरनेट पर भी नये साल की धूमबधाई देने के लिए विभिन्न संचार माध्यमों का भी जमकर उपयोग हो रहा है। ट्यूटर, फेसबुक, आरकुट व व्हाट्सअप आदि पर नये साल के बधाई संदेशों की धूम है। इसके अलावा मोबाइल फोन पर एसएमएस के जरिये भी एक दूसरे को बधाई देने का सिलसिला बीते दिनों से ही तेज है|
रेस्टोरेंटों में भी तैयारियां नये साल के मौके पर रेस्टोरेंटों में भी तैयारियां तेज की गई हैं। शहर में प्रतिष्ठित रेस्टोरेंटों में नये साल के मौके पर विशेष प्रकार के व्यंजन बनाए गये है|वहीं रेस्टोरेंटों की निगरानी के लिए पुलिस ने भी अपने जाल बिछाने शुरू कर दिये हैं। पुलिस विभाग भी कुछ ज्यादा ही चौकन्ना लग रहा है। नव वर्ष पर इस बार मजनुओ की खैर नहीं है।



