गाजे-बाजे संग निकली भगवान परशुराम की शोभायात्रा

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) भगवान परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर मोहल्ला मित्तूकूंचा स्थित ब्राह्मण धर्मशाला में हवन-पूजन और गोष्ठी का आयोजन किया गया। शाम को पांडेश्वरनाथ मंदिर से धूमधाम से भगवान परशुराम की शोभायात्रा निकाली गई।

बुधवार शाम को पांडेश्वरनाथ मंदिर से हिंदू महासभा के प्रदेश सचिव सौरभ मिश्रा के संयोजकत्व में भगवान परशुराम की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में सबसे आगे बैंडबाजे चल रहे थे। उसके पीछे बामन अवतार की झांकी व भगवान परशुराम की झांकी चल रही थी। यात्रा में प्रमुख रूप से दुर्वाषा ऋषि आश्रम के महंत ईश्वरदास महाराज रहे| शोभायात्रा की जगह-जगह आरती उतारी गयी| पुष्प वर्षा की
गयी| पूर्व एमएलसी मनोज अग्रवाल नें चौक पर शोभायात्रा की आरती उतारने के साथ ही ईश्वरदास महाराज का भी आशीर्वाद लिया| शोभायात्रा रेलवे रोड, त्रिपोलिया चौक, नेहरू रोड आदि मुख्यमार्गों से होती हुई ब्राह्मण धर्मशाला पहुंचेगी, जहां शोभायात्रा का समापन होगा। जामा मस्जिद के पास पसमादा समाज के प्रदेश अध्यक्ष शाकिर अली आदि ने शोभायात्रा का स्वागत किया| प्रिंश शुक्ला नें जलपान कराकर जनेंऊ का वितरण किया| यात्रा प्रभारी आदित्य दीक्षित (डब्बू) ने भगवान परशुराम का स्वरूप बनाया|

एमएलसी प्रांशु दत्त द्विवेदी, अनीता द्विवेदी, भास्कर दत्त द्विवेदी, सुधांशु दत्त द्विवेदी, डा. हरिदत्त द्विवेदी, श्रीराम विविध कला केंद्र के निर्देशक विजय दुबे (मटर लाल), अध्यक्ष संदीप दीक्षित, विनोद अग्निहोत्री, हिन्दू महासभा यात्रा युवा प्रकोष्ठ प्रभारी विमलेश मिश्रा, बॉबी दुबे, डा. अविनाश पाण्डेय, व्यापारी नेता भइयन मिश्रा, कोमल पाण्डेय, पंकज दीक्षित, प्रभात मिश्रा, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष राजीव चतुर्वेदी,सभासद प्रबल त्रिपाठी,यात्रा सह प्रभारी क्रांति पाठक, सुरेन्द्र पाण्डेय, बीजेपी जिला मंत्री अंकित तिवारी, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष रानू दीक्षित,बीजेपी नेता शिवम दुबे, पाल सेना जिलाध्यक्ष पंकज पाल, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष मुनीश मिश्रा, डा. राघवेन्द्र अग्निहोत्री, प्रमोद दीक्षित, डा. रोहित दीक्षित, यात्रा सहसंयोजक रामजी अग्निहोत्री, अमन , अमन दुबे, आदेश अवस्थी, रिंकू अग्निहोत्री,राहुल मिश्रा, सचिन शर्मा, रोहित राठौर, गुंजन अगिहोत्री, अंकित गुप्ता, हिमांशु, शिवम दीक्षित, वैभव सोमवंशी आदि रहे|