फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) मंगलवार देर शाम शहर के सरस्वती भवन से निकाली गयी श्रीराम लीला मंडल की ओर से श्री राम बरात शोभायात्रा में भीड़ उमड़ी| श्रीराम बरात में जगह-जगह पुष्प वर्षा की गयी|
भगवान श्रीगणेश के प्रथम पूजन के साथ शोभायात्रा शुरू की गयी| शोभायात्रा में महर्षि विश्वामित्र, सरस्वती,तिरुपत काली, भगवान शंकर, राधाकृष्ण, हनुमान जी, राममन्दिर अयोध्या, नरसिंह-प्रहलाद,
शिव-नंदी, दुर्गा माता, हनुमान जी, प्रेमानंद महाराज, गुरु वशिष्ठ, कौशल्य के राम, राम-लक्ष्मण-भरत शत्रुघन, बद्री नाथ, शबरी राम मिलन आदि सहित कुल 42 झाकियों को शामिल किया गया था| श्री राम बरात शोभायात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा के साथ आरती उतार कर स्वागत किया गया| अध्यक्ष लाल जी टंडन, मंत्री दीपक सक्सेना, कोषाध्यक्ष अशोक गर्ग, उपाध्यक्ष रमन सारस्वत, जितेन्द्र सिंह,गौरव अग्रवाल, विवेक मिश्रा, धर्मेन्द्र कनौजिया आदि रहे|
गाजे-बाजे के बीच निकली राम बारात, हुई पुष्प वर्षा



