फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) राज्य मंत्री ग्राम्य विकास विभाग एवं समग्र ग्राम विकास, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग उ0प्र0 श्रीमती विजय लक्ष्मी गौतम कलेक्ट्रेट सभगार फतेहगढ़ में विकास कार्यो और कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक की गयी।
बैठक में मंत्री द्वारा निर्देशित किया गया कि थानों व अन्य जगहों पर प्रतिदिन जन सुनवाई की जाये, विद्यालयों,अस्पतालों के पास महिला पुलिस वीट की तैनाती की जाये, लेखपाल सही से कार्य करे, जिससे गाँवो में अनावश्यक विवाद न हो, जिला पंचायतराज अधिकारी को निर्देशित किया कि सफाई कर्मियो की उपस्थिति नियमित रूप से चेक की जाये, आरआरसी सेंटर विधिवत क्रियाशील रहे, गाँवो में जन चौपालें लगाई जाये, प्रधानमंत्री आवास योजना में पात्र व्यक्तियो को ही लाभ दिया जाये।
जिला विकास अधिकारी द्वारा मंत्री को बताया कि जनपद में 7354 स्वयं सहायता समूह गठित है, जिनमे से 6207 क्रियाशील है, मंत्री द्वारा निर्देशित किया गया कि समूहों को जिला मुख्यालय, तहसील, ब्लॉक परिसर व अन्य जगहों पर दुकाने उपलब्ध कराई जाये जिससे वह अपने उत्पादो की बिक्री कर सके, गलत कार्य करने बाले अधिकारियों को दंडित किया जाये, जल जीवन मिशन के अंतर्गत खोदी गई सड़को व
गलियों को तत्काल सही कराये, विद्यालयों में पठन पाठन ठीक रखा जाये व नियमित रूप से औचक निरीक्षण किया जाये, विद्युत विभाग को समय से खराब ट्रांसफार्मर बदलने व जहाँ पर बार-बार ट्रांसफार्मर खराब हो रहे है वहा क्षमता वृद्वि करने के लिये निर्देशित किया। अध्यक्ष जिला पंचायत मोनिका यादव,विधायक कायमगंज सुरभि गंगवार, जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी, मुख्य विकास अधिकारी अरविन्वद मिश्रा, जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा, विधायक डा. सुरभि गंगवार आदि रहे|
गांवों में विवाद से बचने को ठीक से कार्य करें लेखपाल



