गवाही के बाद महिला को धमकियां देनें में एफआईआर

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) शहर कोतवाली के मोहल्ला नबाव न्यामत खां निवासी रंजना तिवारी पत्नी स्व. विजय तिवारी ने अपर पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर अपनी सुरक्षा की गुहार लगाई है। जिस पर पुलिस नें मुकदमा दर्ज कर लिया| रंजना तिवारी ने बताया कि उन्होंने पूनम तिवारी व गिरजेश तिवारी के बीच चल रहे विवाद में सूर्याश तिवारी उर्फ सोनी के पक्ष में चौकी इंचार्ज पल्ला के समक्ष गवाही दी थी। इसी बात से नाराज गिरजेश व पूनम तिवारी उनसे रंजिश मानने लगे हैं और लगातार धमकियां दे रहे हैं कि यदि गवाही वापस नहीं ली तो झूठे मुकदमे में फंसाकर जेल भिजवा देंगे।
रंजना तिवारी ने आरोप लगाया कि आरोपित मोबाइल पर धमकी भरे स्टेटस लगाकर उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं। रंजना तिवारी ने बताया कि उनके परिवार के एक सदस्य का हाल ही में सिर का ऑपरेशन हुआ है, जिससे परिवार पहले से तनाव में है। लगातार धमकियों के कारण उनकी मां भी सदमे में हैं। महिला ने आशंका जताई है कि किसी भी समय कोई अप्रिय घटना हो सकती है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई कर उनके परिवार की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। मामले में गिरजेश तिवारी व पूनम तिवारी के खिलाफ पुलिस नें मुकदमा दर्ज कर लिया है| जाँच दारोगा विजय सिंह को दी गयी है|