फर्रुखाबाद:(कमालगंज संवाददाता) गणेश चतुर्दशी और बारावफात को लेकर पुलिस अलर्ट है। रविवार को पुलिस ने कस्बे में पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के निर्देश पर पैदल मार्च कर लोगों को शांति और सुरक्षा का एहसास कराया।
पुलिस नें फ्लेग मार्च के दौरान आपसी मिल्लत के साथ पर्व मनाने की अपील की गई वहीं किसी तरह की
अफवाहों पर सहसा यकीन न करने की सलाह दी गई। बताया गया कि कुछ मुट्ठी भर असामाजिक तत्वों द्वारा समाज में सौहार्द भंग करने की नाकाम कोशिश की जाती हैं। ऐसे में जरूरी है कि पूरी सतर्कता से इन अमन के दुश्मनों का मुकाबला किया जाए। किसी प्रकार की समस्या होनें पर पुलिस को सूचना दें|
कानून तोड़ने वालों को सीधा हवालात की हवा खानी होगी| कमालगंज में विशाल गणेश महोत्सव को देखते हुए सीओ अजय वर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने भीड़भाड़ वाले बाजार और मुख्य मार्गों में गश्त कर क्षेत्र में शांति व्यवस्था का संदेश दिया। थानाध्यक्ष राजीव कुमार आदि भारी पुलिस बल मौजूद रहा| 
गणेश चतुर्दशी व बारावफात को लेकर पुलिस ने किया पैदल मार्च



