फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) गंगा में उफान जारी है| पिछले 24 घंटे में 10 सेमी पानी बढ़ गया| जिससे निचले इलाकों में बाढ़ नें दशतक दे दी है|
शनिवार 4 बजे शाम को गंगा का जल स्तर 136.50 मीटर था| वहीं जब रविवार सुबह जलस्तर की मांप हुई तो जलस्तर 10 सेमी. बढ़कर 136.60 पर पंहुच गया| जिससे गंगा की जद में आने वाले कई गाँवो में पानी पंहुच गया है| जबकि रामगंगा रविवार सुबह 134.05 मीटर पर दर्ज की गयीं| नरौरा बाँध से 62053 क्यूसेक पानी गंगा में छोड़ा गया| जबकि रामगंगा में खो-हरेली बैराज से 1100 लीटर पानी छोड़ा गया| गंगा का पानी अमृतपुर तहसील राजेपुर ब्लॉक के गांव तीस राम की मडैया, भावपुर चौरासी, कुसमापुर, कुबेरपुर, सबलपुर, आशा की मडैया, गोटिया के साथ लगभग एक दर्जन गांवों में बाढ़ का
पानी पहुंच गया है| जिससे किसानों की खेतों में हजारों बीघा मक्का की मूंगफली की फसल खराब हुई है| तीसराम की मडैया में पानी बढ़ने से ग्रामीण की धड़कनें तेज हो गयी थी, लेकिन तीसराम की मडैया के रास्ता में बालू डालकर जो सड़क बनायी गई थी, उस सड़क किनारे कटान हो रहा है| अधिक कटान हुआ तो तीसराम की मड़ैया का संपर्क मार्ग टूट है| तीसराम की मडैया के प्राथमिक विद्यालय के पास पानी भरने से बच्चों की जानें समस्या हो रही है| 
गंगा में उफान, खतरे के निशान से 50 सेमी. दूर



