गंगा के तेज कटान से हजारों बीघा कृषि योग्य भूमि कटी

फर्रुखाबाद:(अमृतपुर संवाददाता) गंगा के तेज कटान से हजारों बीघा उपजाऊ जमीन कट जाने से किसान परेशान है| विनाशकारी बाढ़ नें 70 गांवों को मुसीबत में डाल दिया|
ग्राम करनपुर घाट व ग्राम फखरपुर के किसान जिसमें ओम हरि, मुकेश प्रकाश देवेंद्र, अनिल, छोटे लल्ला श्री कृष्ण, गुड्डू ,रामबरन, दलविंदर ,रामशरण ,नन्ही देवी, राधा ,रामबाबू आदि दर्जनों किसानों के खेत इस पानी में बह गए। बताया कि इस उपजाऊ जमीन पर वह गेहूं एवं गन्ने की फसल उगाते थे। जिससे उन्हें मुनाफा हो जाता था व परिवार चलाने में दिक्कत नहीं होती थी। लेकिन अब गंगा के तेज कटान में उपजाऊ कृषि भूमि कट जाने के कारण इन लोगों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा। जिससे उनकी आमदनी का जरिया कम हो जाएगा और पारिवारिक स्थिति डगमगा सकती है। जब से गंगा की धारा बहाव के चलते मुड़ी है उसके बाद से यह कटान शुरू हो गया। इन लोगों ने शासन से मांग की है कि इस कटान को रोकने के लिए यहां पर पत्थर डालकर व्यवस्था बनाई जाए। जिससे हजारों बीघा उपजाऊ जमीन को कटने से रोका जा सके।