गंगा का रौद्र रूप, बाढ़ की चपेट में लगभग 79 गाँव, कायमगंज सर्वाधिक प्रभावित

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) गंगा का दिन प्रतिदिन रौद्र रूप होता जा रहा है| गंगा की जद में आनें वाले लगभग तीन दर्जन गाँव बाढ़ की चपेट में हैं| जिससे बाढ़ प्रभावित गाँवों में लोगों को खाने-पीने, बैठने और पशुओं के चारे तक की समस्या से दो-चार होना पड़ रहा है| बिजली भी बाढ़ प्रभावित गांवों की काटी गयी है| गंगा में पानी का जल स्तर लगातार बढ़नें से ग्रामीणों के साथ ही साथ जिला प्रशासन के माथे पर भी बल है| 24 घंटे में 5 सेमी.और गंगा का जल स्तर बढ़ गया है| गंगा खतरे के निशान से 20 सेमी ऊपर आ गयीं हैं|
कायमगंज तहसील के सर्वाधिक गाँव प्रभावित
गंगा में उफान से जनपद की तीनों तहसील प्रभावित हो रही हैं| लिहाजा सर्वाधिक गाँव कायमगंज तहसील के प्रभावित हुए हैं| तीनों तहसीलों को मिलाकर जनपद में कुल 79 गाँव बाढ़ की चपेट में हैं| जिसमे तहसील सदर में 6, अमृतपुर में 26 व कायमगंज तहसील के कुल 47 गाँव शामिल हैं| बाढ़ से 79 गांवों की 80047 जनसख्या प्रभावित है|
जिला प्रशासन के आंकड़ो के अनुसार जनपद में बाढ पीड़ितों के लिए दो दर्जन शरणालय स्थापित किये गये हैं| इसके साथ ही अभी तक 237 पशुओ का उपचार व 7430 पशुओ का टीकाकरण किया गय है| जपपद में 16,500 रुपये की खाद्य सामग्री के पैकेट की डिमांड भेजी गयी है| वहीं 9052 परिजनों का स्वास्थ्य विभाग के द्वारा उपचार किया गया है|
राजेपुर कस्बा तिराहा, निबिया रोड पर गंगा का अचानक जल स्तर बढ़ने से पानी आ गया है, वहीं पट्टी दारापुर, चाचूपुर, भरखा के आसपास के गांव में बाढ़ प्रभावित हुए हैं, ग्रामीण सड़क किनारे ही झोपड़ी डालकर रहने पर मजबूर हैं| चाचूपुर से सलेमपुर सड़क पर कई जगह बाढ़ का पानी बह रहा है| जमापुर, चाचूपुर, तीसराम की मढैया में संपर्क मार्ग टूट गया है, जिससे लोगों को आने-जाने में दिक्कत हो रही है| जमापुर, चित्रकूट, राजेपुर तिराहा व बदायूं रोड बंद कर दिया गया| चित्रकूट डीप पर 4 फीट पानी बह रहा है| गोटिया, अमरपुर, सबलपुर, कंचनपुर, कुसमपुर, कुतलूपुर, भुड़िया भेडा, अलीगढ़ के आसपास के गांव में बाढ़ का पानी पहुंच गया है| एक दर्जन गांवों में नाव की व्यवस्था आवागमन के लिए की गई है|
राजेपुर के ग्राम भुडिया भेड़ा में प्रधान पति श्रवण कुमार शुक्ला के साथ दो दर्जन ग्रामीण पहुंचे| उन्होंने अलीगढ़ संपर्क मार्ग भुड़ियां भेड़ा सड़क टूटने को लेकर प्रदर्शन किया| कहा कि अगर टूटी सड़क पर मिट्टी नही डाली गयी तो इमादपुर सोमवंशी, सबलपुर, बमियारी, कुबेरपुर, जवाहरपुर, सबलपुर कंचनपुर, बरुआ सबसे ज्यादा गांव बाढ़ प्रभावित होगे| प्रधान पति ने बताया कि श्रवण कुमार ने अगर मिट्टी की बोरी प्रशासन ने नहीं डलवायी दो उग्र प्रदर्शन होगा| अमृतपुर उप जिलाधिकारी संजय सिंह ने बताया की पीडब्ल्यूडी को पत्र लिखा गया है| भुड़िया भेड़ा में मंगलवार को बालू डलवाकर पानी का बहाव रोक दिया जाएगा|
गंगा व रामगंगा का जल स्तर
गंगा का जल स्तर बीते सोमवार को सुबह 8 बजे सिचाई विभाग द्वारा 137.25 मीटर पर दर्ज किया गया थ| जबकि खतरे का निशान 137.10 पर गंगा व रामगंगा दोनों का दर्ज है| वहीं सोमवार को शाम 4 बजे यानी आठ घंटे में हो गंगा का जलस्तर 137.30 मीटर पर दर्ज किया गया| यानी 8 घंटे में 5 सेमी गंगा का जल स्तर बढ़ गया| वहीं रामगंगा का जल स्तर 137.65 शाम को 4 बजे दर्ज किया गया| जबकि रामगंगा भी सुबह 8 बजे 136.60 पर दर्ज की गयी थी| रामगंगा भी 8 घंटे में 5 सेमी. बढ़ गयीं|