खाद्य सुरक्षा विभाग नें 25 किलो खोया किया नष्ट, दो नमूने भरे

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी के निर्देश पर होली के मंगलवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने खोया दुकानों पर पंहुचकरनमूने लिये| इसके साथ ही 25 किलो खराब खोया को नष्ट किया गया|
खाद्य सुरक्षा अधिकारी अक्षय प्रधान के नेतृत्व में शहर क्षेत्र में खोया दुकानों पर छापेमारी की गयी| चौक स्थित खोया मंडी से व्यापारी संजय दीक्षित व गौरव टंडन की दुकान से खोया का सेंपल भरा गया, आकाश दुबे के प्रतिष्ठान से 25 किलो खराब खोया मिलने पर उसे नष्ट कराया गया|