खस्ताहाल गंगा पुल से गुजरेंगे गुरु पूर्णिमा के श्रद्धालु

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) गुरुवार को गुरु पूर्णिमा को लेकर गंगा स्न्नान करनें वाले श्रद्धालुओं को खस्ताहाल, जर्जर पुल से होकर गुजरना होगा| जर्जर पुल पर निकलने के दौरान भीड़ में कोई समस्या होनें का डर भी है| लेकिन एनएचआई नें इस तरफ ध्यान नही दिया|
पांचाल घाट पुल की मरम्मत का कार्य बीते 2 मार्च 2025 को शुरू हुआ था| पुल की मरम्मत भी हुई, लेकिन लाखों का वजट लगने के बाद भी आम आदमी को इससे राहत नही मिली| और तब से कई बार पुलिस के जोड़ खुल चुके हैं| शहर क्षेत्र के पांचाल घाट पर गंगा नदी के ऊपर इटावा-बरेली हाई-वे को जोड़ता गंगा नदी पुल वर्तमान में खस्ता हाल है| जिससे जगह-जगह उसमे दरार पड़ गयीं है| प्रतिदिन हजारों की संख्या में वाहन इस पुल के ऊपर से गुजरते हैं| लेकिन उन्हें पुल के ऊपर आते ही मुसीबत का सामान करना पड़ता है|  जून 1971 में गंगा नदी पर बनाए गए पांचाल घाट पुल का लोकार्पण किया गया था। गंगा सेतु सार्वजनिक निर्माण विभाग उत्तर प्रदेश ने 750 मीटर लंबा पुल बनाया था। लेकिन विभागीय अफसर शाही और जनप्रतिनिधियों की अनदेखी से पुल पर जगह-जगह ज्वाइंट खुले हुए है| निकलने वाले रहागीर सरकार को कोस रहे है| गुरु पूर्णिमा पर आनें वाले श्रद्धालुओं को दो चार होना पड़ेगा|
Kashvi Aesthetics Farrukhabad