खबर का असर: मुनीम लूट मामले में थानें के दीवान पर गिरी गाज, निलंबित

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) सराफा मुनीम के साथ हुई लूट के बाद उसके पैर में गोली मारकर घायल कर देनें के मामले में पुलिस द्वारा मेडिकल मौके पर नही कराया गया था| मामले में जेएनआई नें प्रमुखता से समाचार प्रकाशित किया था| जिसके बाद पुलिस अधीक्षक नें थानें के दीवान लापरवाही सामने आने पर उसे निलंबित दिया है| पुलिस नें मुठभेड़ के बाद सुबह लूट का खुलासा भी दिया है|
थाना राजेपुर के ग्राम करनपुरदत्त निवासी सराफा मुनीम रामौतार उर्फ कल्लू के 1 फरवरी को जांघ में गोली मारकर नकदी व जेबरात लूटा गया था| घायल मुनीम का मेडिकल ना कराने में पुलिस की लापरवाही सामने आयी थी| घायल की मजरुमी चिट्टी ना आने पर उसके तीन दिन बाद मेडिकल हो सका था | खबर का प्रकाशन होनें के बाद घायल को सैफई से बुलाकर उसका मेडिकल सीएचसी राजेपुर में कराया गया था| एसपी आलोक प्रियदर्शी नें थानें के दीवान प्रेमचन्द्र को निलंबित कर दिया | जाँच के आदेश दिये हैं|
विवेचना भी बदली
मामले में घटना के बाद विवेचना अपराध निरीक्षक कामता प्रसाद को दी गयी थी| लेकिन बीते दिन विवेचना थाना प्रभारी योगेन्द्र सोलंकी को दी गयी| जिसके बाद घटना का खुलासा हुआ| थाना प्रभारी योगेन्द्र सिंह सोलंकी नें मीडिया को बताया कि दीवान प्रेमचन्द्र को निलंबित किया गया है|