फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) कोहरे व चली सर्द हवाओं ने जनजीवन अस्त व्यस्त कर रखा हैं। नगर व ग्रामीण क्षेत्र के कोहरे की चादर में लिपटे होने के चलते इंसान तो इंसान बेजुबान भी गलन भरी सर्दी व कोहरे से परेशान चल रहे हैं। सुबह कोहरे पड़ने से सड़कों पर वाहनों की रफ्तार थम हो जाती हैं। कोहरे व शीत लहर का असर स्कूलों व सरकारी
कार्यालयों में भी दिखाई दे रहा हैं। कई जगहों पर सामने से आ रहे वाहन भी कोहरे में दिखाई नहीं दे रहे थे, जिसके चलते वाहन हेड लाइट जलाकर रेंग-रेंग कर चलते रहे। दिन में कभी कभार आसमान से कोहरे के छटने पर कुछ देर के लिए धूप के दर्शन होने से सर्दी से कोई आराम नही मिल रही हैं| । शाम होते ही बर्फीली हवाओं से बचने के लिए लोग
घरों में दुबक जाते हैं। सर्द मौसम के साथ गिरे कोहरे व चली सर्द हवाओं ने लोगों का जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया। रात व दिन के तापमान में लगातार गिरावट आने से इस बार ज्यादा सर्दी पड़ने को लेकर लोग अभी से परेशान हैं। पड़ रही कड़ाके की सर्दी के मौसम में इस बार ग्रामीण क्षेत्रों में जरूरत के अनुसार अलाव न जलवाए जाने के चलते ग्रामीण सर्दी से परेशान दिखे।
कोहरे व शीत लहर से कंपकपाए हाड़, रेंगते रहे वाहन



