फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो)सोमवार की सुबह घने कोहरे की चादर ओढ़कर आई। आलम यह रहा कि हाईवे पर विजिबिलीटी दस से 20 मीटर तक रही, जिसकी वजह से वाहन रेंग रेंगकर चलते नजर आए। कोहरे की वजह से भारी ठंड भी महसूस की गई। मासूम घने कोहरे के बीच ठिठुरते हुए स्कूल पहुंचे।
जनपद में पिछले दो दिन से कोहरा आ रहा है। रविवार की तुलना में सोमवार को अधिक कोहरा था, जो पानी की बोछारों की तरह बरसता नजर आया। दुपहिया वाहनों पर चलने वाले लोग कोहरे की वजह से पानी में तर हो गए। देहात क्षेत्र में कोहरा अधिक था। हाइवे पर विजिबिलीटी दस से 20 मीटर तक रही, जिसकी वजह से वाहन चालकों को दिन में भी हेड लाइट जलाकर चलना पड़ा। आलम यह रहा कि नौनिहाल ठिठुरते हुए स्कूल पहुंचे।
कोहरे की चादर ओढ़कर आई सोमवार की सुबह



