फर्रुखाबाद:(कमालगंज संवाददाता) चार साल तक चली कागजी जंग के बाद आखिर कोर्ट के आदेश पर पुनर्मतगणना हुई | जिसमे वर्तमान प्रधान चुनाव हार गया| जबकि गाँव को नई प्रधान मिली है| जिससे उनके समर्थकों में खुशी की लहर है| बड़ा सबाल ही कि मतगणना में गडबडी करनें वाले अधिकारी कर्मचारियों पर भी कार्यवाही होगी ???
विकास खंड कमालगंज के ग्राम पंचायत रूनी चुरसई में साल 2021 में पंचायत चुनाव की मतगणना हुई थी, जिसमे महावीर राजपूत को दो मतों से विजयी घोषित किया गया था| साल 2021 में घोषित नतीजे के अनुसार, महावीर राजपूत, ग्राम पंचायत रूनी चुरसई से 2 वोटों से विजयी हुए थे, निकटतम प्रतिद्वंदी प्रतिभा देवी को पराजय का सामना करना पड़ा था। इस परिणाम पर प्रतिभा देवी के देवर जिला पंचायत सदस्य अमित राजपूत ने चुनाव में धांधली का आरोप लगाते हुए मामला कोर्ट में चुनौती दी थी। कोर्ट के आदेश पर गुरुवार को दोबारा मतगणना करायी गयी| जिसमें प्रतिभा देवी को 484 व महावीर राजपूत को 482 वोट मिले। इस प्रकार प्रतिभा देवी 2 मतों से विजयी घोषित की गयीं। मतगणना प्रक्रिया की निगरानी
नायब तहसीलदार सनी कनौजिया, कानूनगो अंकित सिंह, लेखपाल अतुल प्रताप व अभय त्रिवेदी, थानाध्यक्ष जहानगंज जितेंद्र पटेल, थानाध्यक्ष कमालगंज राजीव कुमार, खंड विकास अधिकारी त्रिलोक शर्मा एवं एडीओ पंचायत विनय चौहान की देखरेख में हुई। पूर्व प्रधान महावीर राजपूत ने पुनः मतगणना में आये परिणाम पर सत्ता पक्ष के कुछ नेताओं के दबाव में यह हेरफेर करनें का आरोप लगाया। महावीर नें दोबारा कोर्ट में जानें की बात कही। एडीओ पंचायत ने विनय चौहान ने कहा कि कोर्ट के निर्णय के बाद ही प्रधान तय होगा। अब देखना होगा कि कोर्ट इस नए घटनाक्रम पर क्या अंतिम निर्णय देता है। नायब तहसीलदार सनी कनौजिया ने कहा कि मतगणना पूरी तरह कोर्ट के आदेश पर की गयी है। पूरी रिपोर्ट बनाकर न्यायालय को सौंप दी जाएगी व वहीं से अंतिम निर्णय आएगा। ग्राम पंचायत रूनी चुरसई में चार साल बाद चुनाव परिणाम बदलने से पंचायत राजनीति में हलचल मच गई है।
कोर्ट के आदेश पर हुई पुनर्मतगणना तो बदल गईं प्रधानी



