कोयला घोटाले में नवीन जिंदल के विरुद्ध एफआईआर, छापेमारी जारी

नई दिल्ली।कोयला घोटाले में सीबीआईने 12वीं एफआईआर दर्ज की है। इस एफआईआर में उद्योगपति और सांसद नवीन जिंदलका भी नाम है। इनके अलावा पूर्व मंत्री दसारी नारायण राव और कोयला मंत्रालयकी स्क्रीनिंग कमेटी के एक सदस्य का भी एफआईआर में नाम दर्ज है।

Navin Jindalयेएफआईआर चार कंपनियों के खिलाफ दर्ज किए गए हैं। इनके नाम हैं – जिंदलस्टील एंड पावर, गगन स्पॉन्ज, जिंदली रियलिटी और न्यू डेल्ही एक्जिम। इसकेअलावा इस मामले में सीबीआई 15 जगहों पर छापे भी मार रही है। हैदराबाद मेंपूर्व मंत्री दसारी नारायण राव के घर पर और दिल्ली में नवीन जिंदल केठिकाने पर छापे मारे गए हैं।