फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) कोटा चयन के दौरान ग्रामीण आक्रोशित हो गये | चयन प्रक्रिया प्रधान के ना आनें पर पूर्ण नही हो सकी, जिससे उचित दर विक्रेता (कोटा) की प्रत्याशी व उनके समर्थक आक्रोशित हो गये| लेकिन बात नही बनी| कोटा चयन प्रक्रिया को पूर्ण करानें गये सचिवों को ग्रामीणों नें बैठा लिया| जिसके बाद पुलिस को मौके पर आना पड़ा| कोटा प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ व्लाक पंहुची और धरना प्रदर्शन कर शिकायत दी|
विकास खंड राजेपुर के ग्राम डबरी के कोटेदार रमेश चन्द्र का बीते लगभग 2 साल पूर्व निधन हो गया था| जिससे गाँव में ये कोटेदार का चयन होना था| जिसकी चयन प्रक्रिया के लिए सचिव शिव सिंह, राजीव सुमन, मानेन्द्र , राघवेन्द्र आदि पंहुचे| कोटेदार प्रत्याशी रेखा पत्नी जयवीर सिंह थी| लेकिन प्रधान निधि
राजपूत को बुलाया गया लेकिन वह मौके नही आयीं| जिससे चयन प्रक्रिया पूर्ण नही हो सकी| कोटेदार प्रत्याशी रेखा व उनके समर्थक ग्रामीण नें सभी सचिवों को बैठा लिया और कहा कि जब तक प्रधान मौके पर नही आती है तब तक वह नही जायेंगे| जिसके बाद सचिव नें खंड विकास अधिकारी सुनील कुमार जयसबाल को सूचना दी| जिसके बाद कार्यवाहक थाना प्रभारी मौके पर पंहुचे और सचिवों को वहां से निकाला| जिस पर कोटेदार प्रत्याशी रेखा अपने समर्थकों के साथ विकास खंड कार्यालय में धरने पर बैठ गयीं | काफी देर बाद डीआई अमित कुमार को प्रार्थना पत्र प्रत्याशी रेखा की तरफ से दिया गया| 
कोटा चयन के दौरान विवाद, व्लाक में धरना



