केबिल बक्सा फुंका, कोल्ड फीडर की बिजली को लेकर हाहाकार

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) बेवर रोड भोलेपुर के 132 केवी उपकेंद्र में केबिल बक्सा फुंक जानें से कई गांवों की बिजली गुल हो गयी है| जिससे हाहाकार मचा है|
दरअसल उपकेंद्र में केबिल बक्सा फुंक के बाद दोपहर लगभग 11 बजे से बिजली गुल है| जिससे लोगों के घरों में लगे इंवर्टर भी जबाब दे गये हैं| लिहाजा घरों के भीतर उमस से लोग बेहाल हो रहे हैं| केबिल बक्से को ठीक करनें की कवायद शुरू हो गयी है| एक बार केबिल बक्सा ठीक कर सप्लाई चालू करने का प्रयास किया गया लेकिन 33 हजार वोल्ट लाइन में खराबी आ गयी| जिसके बाद बिजली कर्मी उसे ठीक करने में लगे हैं | उसके बाद केबिल बक्सा दुरस्त किया जायेगा|
अवर अभियंता अनिल गौतम नें बताया कि भोलेपुर उपकेंद्र पर केबिल बक्सा फुंक जानें से बिजली गुल हुई है| ठीक करनें का प्रयास चल रहा है| जल्द सप्लाई चालू करनें का प्रयास हो रहा है|