फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) कूड़े के ढेर में मासूम बच्ची पड़ी मिली| जानकारी होनें पर उसे एम्बुलेंस से भर्ती किया गया| मासूम पूरी तरह से स्वास्थ्य बतायी गयी है| फिलहाल चिकित्सक उसकी निगरानी कर रहें हैं |
थाना कादरी गेट के पांचाल घाट पर बनाये गये अस्थाई बस अड्डे के निकट कूड़े के ढेर में लगभग डेढ़ वर्षीय बालिका पड़ी देखी गयी | बच्चो नें जानकारी स्थानीय वन विभाग निवासी रोशनी व उनके पति ओमपाल को दी| रोशनी व ओमपाल उसे डायल 108 एम्बुलेंस से लेकर लोहिया अस्पताल पंहुचे और शाम 6:53 बजे उसे भर्ती कराया| मौके पर मौजूद ईएमओ डा.अभिषेक चतुर्वेदी ने प्रारम्भिक उपचार के बाद बच्ची के लिए दूध और बोतल की व्यवस्था कराकर उसको दूध पिलवाया| चौकी प्रभारी पांचाल घाट मोहित मिश्रा,चाइल्ड हेल्फ लाइन के केस वर्कर अमित शुक्ला, मोनिका लोहिया अस्पताल पंहुचे और पड़ताल की| डॉ. अभिषेक चतुर्वेदी नें बताया कि बच्ची स्वास्थ्य है| उसको खुजली की कुछ शिकायत है| बाल रोग विशेषज्ञ को सूचना दी गयी है| कुछ दिनों में वह बेहतर हो जायेगी|
कूड़े के ढेर में पड़ी मिली मासूम बच्ची



