कुम्भ डियूटी में गये फर्रुखाबाद के सीओ यातायात का निधन

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) प्रयागराज कुम्भ डियूटी करनें गये फर्रुखाबाद के सीओ यातायात का निधन हो गया| सूचना मिलने पर उनके परिजनों में शोक की लहर दौड़ गयी|
जनपद में सीओ कायमगंज के साथ अब वर्तमान में सीओ यातायात के पद पर जय सिंह परिहार की तैनाती थी| वह मूल रूप से फतेहपुर के मूल निवासी थे और वर्तमान में कानपुर के श्याम नगर में रह रहे थे| उन्हें प्रयागराज कुम्भ डियूटी के लिए फर्रुखाबाद से भेजा गया था| मिली जानकारी के मुताबिक वह विगत दिनों से फेफड़ों की समस्या के चलते बीते 22 फरवरी को उन्हें प्रयागराज में ही स्वरूप रानी मेडिकल कालेज में भर्ती किया गया था| गुरुवार सुबह लगभग 9 बजे उन्होंने अंतिम साँस ली| अपर पुलिस अधीक्षक डा. संजय सिंह नें बताया कि सीओ जय सिंह का प्रयागराज में निधन हो गया है|