मेरठ:पश्चिमी उत्तर प्रदेश से एक बड़ी खबर है। जहां गुरुवार को मेरठ में पीएम मोदी की जनसभा हुई तो वहीं कुख्यात बदन सिंह बद्दो पुलिस कस्टडी से फरार हो गया। यह सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया।वह फतेहगढ़ सेन्ट्रल जेल से तारीख पर आया था|कुख्यात बदन सिंह बद्दो अधिवक्ता रविंद्र हत्याकांड मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहा है। बदन सिंह बद्दो पर हत्या के अलावा और भी कई मामले दर्ज हैं। बता दें कि गुरुवार दोपहर को मेरठ में पुलिस प्रशासन में उस समय हड़कंप मच गया, जब ब्रह्मपुरी थानाक्षेत्र से कुख्यात बदन सिंह बद्दो पुलिस कस्टडी से फरार हो गया। जानकारी के मुताबिक, बद्दो ने पुलिसकर्मियों को पहले नशीली मिठाई खिलाई और फिर पेशाब करने के बहाने पुलिस वैन से उतरकर अन्य साथियों की मदद से फरार हो गया।
बताया जा रहा है कि बदन सिंह बद्दो के साथी पप्पी बदला द्वारा उसके आठ साथियों के साथ उसे पुलिस कस्टडी से छुड़ाकर ले गए। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। एसपी सिटी समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंचे।



